वायु शुद्धि के लिए अग्निहोत्र -
भौतिक अर्थ में देखें तो हवन द्वारा पदार्थ में उपस्थित ऊर्जा की अग्नि की थर्मल ऊर्जा के साथ के माध्यम से स्वर ऊर्जा के मेल से उसका पूर्ण उपयोग करना है। यह अग्नि होम द्रव्यों को परमाणु रूप करके वायु और जल के साथ मिलाकर वातावरण को भी शुद्ध कर देती है। यह एक दैनिक जीवन का अनुभव है कि मिर्च खाने से मात्र खाने वाले पर प्रभाव पड़ता है जबकि इसे पीसकर अग्नि में डाल देने से इसकी तेज गंध का प्रभाव दूर-दूर तक जाता है। अग्नि में डालने से पदार्थ हल्का होकर शीघ्र चारों और प्रसारित हो जाता है। इस तथ्य-सत्य को ग्राहम् के गैसीय व्यापनशीलता के नियम (Grahm’s Law of Diffusion of Gases) से समझता जा सकता है। जिसके अनुसार, निश्चित ताप और दवाब पर गैसों की व्यापन गतियाँ उसके घनत्वों के वर्गमूल की विपरीत अनुमापी होती है। (At certain temperature and pressure, the rates of diffusion of gases are inversely proportional to the sqare roots of their densities.)
डॉ. रामप्रकाश ने यज्ञ विमर्श में हवन में डाली जाने वाली सामग्रियों से उत्पन्न होने वाली गैसों का सूक्ष्म अध्ययन प्रस्तुत करते हुए लिखा है कि यदि ऋषियों ने वायु शुद्धि के लिए अग्निहोत्र को अपनाया है तो किसी अंधविश्वास के कारण नहीं, अपितु वैज्ञानिक आधार पर। यज्ञाग्नि प्रज्वलित करने वाला कपूर बिना धुआं किए जलता व दुर्गुंध को दूर कर सुंगध उत्पन्न करता है। अग्नि को प्रज्वलित रखने के लिए घी की आहुति दी जाती है। शास्त्रों में गोधृत का ही विधान बताया गया है। इसका कारण है कि गाय के घी जलने पर कोई हानिकारक पदार्थ उत्पनन नहीं करता बल्कि इससे टी.बी. के रोगियों को रोग-निवारण में लाभ पहुँचता है। घी के जो कण बिना जले उड़े जाते हैं वे भी अग्निसूक्ष्म रूप से हवन से उत्पन्न हुई गैसों के साथ मिलकर वायुमण्डल के प्रदूषण को खत्म करते हैं तथा धूलकणों के रूप में वर्षा लाने में भी सहायता करते हैं।
Agnihotra for air purification | Arya Samaj Kota 8120018052 | Legal Marriage Help Kota | Procedure of Arya Samaj Marriage Kota | Arya Samaj Mandir Helpline Kota | Arya Samaj Online | Arya Samaj Wedding Rituals Kota | Legal Marriage Helpline Kota | Arya Samaj Mandir Marriage Kota | Pandits for Marriage Kota | Arya Samaj Mandir Kota | Arya Samaj Marriage Rules Kota | Arya Samaj Wedding Ceremony Kota | Arya Samaj Legal Wedding Kota | Arya Samaj Marriage Rituals Kota | Arya Samaj Wedding Kota | Legal Marriage Kota Rajasthan